
आज दिनांक 11 नवंबर 2022, दुर्गा महारानी सेना सामाजिक संस्थान के प्रधान कार्यालय के लिए शिव भोलेनाथ बाबा का प्रतिमा स्थापित किया जाना है जो संस्था के प्रमुख गुरु संत सोखा बाबा कुवर टूडू का आदेश है।उनकी आदेशानुसार ही संस्था से जुड़े मूर्तिकार राजेश पाल द्वारा इस मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें हम देख सकते हैं कंप्यूटर की मदद से आकृति का निर्माण किया जा रहा है। जिस मूर्ति की लंबाई तकरीबन 2 फीट और चौड़ाई 1/2 फीट के करीब है।
जिसे दुर्गा महारानी सेना प्रधान कार्यालय परिसर में बने 4:30 बाई 5 फीट के लंबे चौड़े पर्वत पर महादेव भोलेनाथ का प्रतिमा स्थापित किया जाएगा जिसका उद्देश्य है प्रधान कराने में आने वाले आगंतुकों को बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हो और जीव सेवा कार्य में आने वाले बाधा का समापन हो।


